YouTube to Text Converter

Transcript of इस पानी के सिर्फ़ 1 गिलास से सारी गंदगी,पेट की चर्बी Belly Fat निकल गया

Video Transcript:

आपको पता है सिर्फ 2 घंटे के अंदर-अंदर आप अपने पेट को कम कर सकते हैं। अपने टमी को फ्लैट कर सकते हैं। जितना भी गैस है, अफारा है, गंदगी है, उसको फ्लश आउट कर सकते हो। बिल्कुल अपनी आंतों से बाहर निकाल सकते हो सिंपल से तरीके से और मात्र 2 घंटे में यह काम हो जाएगा। अगर आपको नहीं पता है तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में। शुरू करते हैं इस वीडियो को। हेलो फ्रेंड्स, मैं हूं सुमन चौहान सर्टिफाइड डाइटिशियन, न्यूट्रिश, आपकी फिटनेस ट्रेनर। मेरे चैनल हेल्थ सिटी में आपका स्वागत है। अगर आप भी मेरे साथ वर्कआउट करके तेजी से अपना वेट कम करना चाहते हैं तो आप मेरी ऑनलाइन क्लासेस ज्वाइन कर सकते हैं। तो चलिए मैं आपको एक तरीका बताऊंगी सिंपल सा जिससे आपको पेट की सारी गंदगी निकालकर अपने पेट को पतला करने में बहुत ज्यादा हेल्प मिलने वाली है। हेल्प ही नहीं मिलेगी। यह जो तरीका है वह करके देगा। आपके पेट में जब भी कोई गैस होती है, अफारा होता है या गंदगी पड़ी हुई है जो सालों तक पड़ी रहती है उसकी वजह से आपकी तोंद निकलनी शुरू होती है। टॉक्सिंस जमा रहते हैं। अगर आपकी आंतें साफ हो, क्लीन हो, गैस ना बने, खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो, तो यह हो ही नहीं सकता कि किसी इंसान का पेट बढ़ जाए। अब यह बढ़ता क्यों है? देखो गलत खाने की वजह से इसका कारण तो सबसे बड़ा यही है कि गलत टाइम पर आप खाना खाते हैं। बिना भूख के खाना खाते हैं और गलत खाना खाते हैं। मैदे वाली चीजें खाते हैं। चीनी वाली चीजें खा रहे हैं और बीच-बीच में खाते रहते हैं। कभी समोसा खा लिया, कभी चिप्स खा लिए। यानी यह जो बीज का खाना हो गया, यह सबसे ज्यादा गड़बड़ कर रहा है। उस टाइम पर हमारा डाइजेस्ट करने के मूड में नहीं होता है। लेकिन फिर भी हम देखते हैं अपने आसपास के लोग चीजें खा रहे हैं। कोई हमारे सामने सर्व कर देता है और हम उठा के खाने लग जाते हैं। जो कि सबसे बड़ी दिक्कत है हमारे पेट के लिए। जब एक बार आप ब्रेकफास्ट कर लेते हैं उसके 4 घंटे तक पानी के सिवाय आप कुछ ना लें। उससे आपका डाइजेशन इतना बेटर हो जाएगा आपके टॉक्सिंस भी रिमूव होने शुरू हो जाएंगे। और जब आपको तेज भूख लगे, अच्छे से भूख लगे तो आपको एक हल्का और न्यूट्रिशियस खाना खाना चाहिए जिसमें हरी सब्जियां भी हो, सैलेड भी हो और दही वगैरह जो कि प्रोटीन रिच भी होना चाहिए और थोड़ा सा फैट भी होना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट कम होना चाहिए। लेकिन हमारी थाली में होता क्या है? सिर्फ और सिर्फ दाल चावल ले लीजिए या सिर्फ रोटी होगी या कोई एक सब्जी हो सकती है जिसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं। फैट का तो नामोनिशान ही हमने खत्म कर दिया है। क्यों? हम समझते हैं कि फैट ही सारा काम खराब कर रहा है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, मोटापा बढ़ा रहा है। जिसकी वजह से यह जो फैट बंद कर दिया है, एक तो हमारी आंतें साफ नहीं होती, पेट अच्छे से साफ नहीं होता। मल के अंदर जो चिकनाहट होनी चाहिए हमारी पोटी के अंदर वह खत्म हो गई है क्योंकि हमने यह सोच लिया है कि फैट खराब है कार्बोहाइड्रेट फिर भी ठीक है लेकिन आपको नहीं पता है जो रोटी चावल है जितनी भी चीनी वाली मीठी चीजें होती हैं वो खराब है मार्केट का फूड जितना भी है चाहे वो किसी तरीके से बना हुआ है वो आपके लिए अनहेल्दी है क्योंकि वह बहुत सारे लोगों के लिए बनता है तो वह हेल्दी नहीं हो सकता जब अपने लिए पर्सनल बनाते हैं वो एक हेल्दी फूड है तो घर में बना के खाना शुरू कर दीजिए अब आपको करना क्या है। इस चीज के लिए सुन लीजिए जिससे हम अपनी गंदगी को बाहर निकाल सके। बाकी बातें तो बाद में होती रहेंगी। तो इसके लिए आपने करना यह है कि जिस दिन छुट्टी का दिन है वह दिन चूज़ कर लेना है क्योंकि इसमें आपके दो से तीन घंटे जाएंगे। इसके लिए 1 लीटर पानी लेना है आपने। सबसे पहले अपने पैन में। आप सुबह उठते गर्म पानी पीते हैं। लेकिन अभी आपने क्या करना है? सुबह उठते ही 1 लीटर पानी अपने पैन में डालना है। इस तरीके से सवा लीटर भी हो सकता है। जितना आप 7 से 10 मिनट के अंदर-अंदर पी सकें उतना पानी ले लेना है। चलो एक बार में जैसे पहले दिन आप करेंगे नहीं कर सकते। एक लीटर पानी नहीं पी पाए कोई बात नहीं है। एक हफ्ते बाद फिर से कर लेना। रोज-रोज़ करने की चीज नहीं है। एक हफ्ते में एक बार करना है। अब इस पानी को गर्म करना है। जितना गर्म आप पीने पसंद करते हैं। उबालना नहीं है। तो पहले पानी को गर्म करना है और उसके बाद सिर्फ दो चीजें आपने डालनी है। बहुत ही आसानी से मिल जाने वाली चीज है। सभी के घरों में रहती है। लेकिन आपको नहीं पता कि यह हमारी गंदगी को बाहर निकाल सकती है। यह चीजें हमारे पेट को कम कर सकती है। डाइजेशन को बेटर कर सकती है और सालों की जो चिपकी हुई गंदगी है उसको भी पकड़ के आपकी बॉडी से बाहर निकाल देगी और छुट्टी वाला दिन क्यों होना चाहिए क्योंकि इसमें 2 घंटे के अंदर-अंदर आपका पेट साफ होने वाला है। आप एक बार भी जा सकते हो टॉयलेट के लिए दो बार भी जाना पड़ सकता है। तीन बार भी जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कुछ खाना पीना नहीं है। कभी आप सोचे कि इसके बाद चाय पी लें, कॉफी पी लें। मैं आपको पहले ही बता रही हूं। जब तक आपके पेट से अच्छे से गंदगी ना निकले मतलब दो-तीन बार आपको जाना पड़ सकता है तो जाना और उसके बाद जब आपको रिलैक्स मिले एकदम हल्का फील हो तेज भूख लगे तब आपको कुछ ना कुछ खाना पीना है अब यह पानी गर्म हो गया है इतना गर्म करना है जितना हम पी सकते हैं तेज गर्म नहीं अब इस 1 लीटर पानी के अंदर आपको लेना है काला नमक हिमालयन साल्ट या पिंक साल्ट जो सफेद नमक होता है वह बिल्कुल नहीं लेंगे या एक मार्केट में सेल्टिक साल्ट के नाम से भी आ रहा है। वह लेना है और छोटी चम्मच टीस्पून जिसको बोलते हैं वह लेनी है और उसको आपको ज्यादा नहीं भरना है। इतना लेना है एक चम्मच और दो चम्मच। अब आप कहेंगे कि इससे तो बीपी हाई हो जाएगा। देखिए जिन लोगों की ज्यादा एज है, बीपी हमेशा हाई रहता है। उनके लिए थोड़ा सा हो सकता है कि थोड़ा बीपी हाई कर दे। जो नॉर्मल लोग हैं, कभी-कभी बीपी हाई होता है, तो यह बिल्कुल भी नुकसान नहीं करेगा। इसके अंदर न्यूट्रिशन ज्यादा होता है और सोडियम की मात्रा थोड़ी कम होती है। मतलब जो सफेद साल्ट होता है उससे कम होती है। तो यह नुकसान नहीं करता है बल्कि टॉक्सिंस निकालने में बहुत ज्यादा हेल्प करता है। आपने देखा होगा जब भी कोई फूड हम फर्मेंट करते हैं तो उसमें यह नमक मिलाया जाता है और जितने भी चूर्ण बनते हैं डाइजेशन के लिए पेट साफ करने के लिए सभी में यह जो पिंक साल्ट होता है, रॉक साल्ट जिसको बोलते हैं, हिमालयन साल्ट जिसको बोलते हैं, वह मिलाया जाता है। यह आपकी आंतों से टॉक्सिंस बाहर निकालता है और जो पड़ी हुई गंदगी है उसको बाहर निकालना है। तो यह साल्ट आपकी बहुत ज्यादा हेल्प करने वाला है। तो इस तरीके से इसको अच्छे से मिक्स कर लेना है। थोड़ी गंदगी अगर होगी तो वो नीचे बैठ जाएगी। तो इसको ऊपर ऊपर से आपने निथार लेना है। जैसे इसमें हल्की-फुल्की गंदगी होती है तो वो नीचे बैठ जाएगी। अब यह नमक डालने के बाद दूसरा जो इंग्रेडिएंट है वो है आंवला। अगर फ्रेश आंवला है उसको क्रश करके इसका जूस निकाल लेना है। एक आंवला लेना है। अगर यह नहीं है इसके अलावा भी आपको बता देती हूं। नींबू आप ले सकते हैं। आधा नींबू आपने लेना है। अब यह कैसे काम करता है वह बताती हूं। लेकिन सबसे पहले इसको क्रश करके इसमें इसका जूस डालना है। तो मैं इसको कद्दूकस कर लूंगी क्योंकि एक आंवला है। ग्राइंड भी नहीं हो पाएगा। [संगीत] अब इसको किसी साफ सुथरे कपड़े में सूती कपड़ा हो या दुपट्टा भी हो सकता है उसमें ले लेना है और अच्छे से निचोड़ लेना है अपने पानी के अंदर। इसका जो जूस है सारा निकल जाए। देखिए कितने आसानी से निकल रहा है। अगर आपको खट्टा सूट करता है कोई दिक्कत नहीं होती तो आप दो भी डाल सकते हैं। दो आंवला डालेंगे तो अच्छे से पेट साफ हो जाए। बिल्कुल क्लीन। तीन-चार बार आपको टॉयलेट जाना पड़ सकता है। तो उसमें घबराना नहीं है। अच्छे से आपके टॉक्सिंस निकल रहे हैं। जो गंदगी पड़ी हुई है वह निकल रही है और उसके साथ आपका फैट भी निकल जाता है जो एक्स्ट्रा पड़ा रहता है। जब गंदगी साफ होती है, डाइजेशन अच्छा होता है, तो फैट ऑटोमेटिक आपका जाने लगता है। अब यह पानी तैयार हो गया है। इसको अच्छे से अपने ग्लास में डाल लेना है। दो गिलास भरे या ढाई गिलास भर जाए कोई दिक्कत नहीं है। यह देखिए हल्का-हल्का पानी पिंक लग रहा है। अब इसको गरमगरम आपने पीना है उकड़ू बैठ के। उकड़ू नहीं बैठ सकते। बेड के ऊपर बैठ जाइए दोनों टांगे ऊपर करके। आपको बेड पर बैठ जाना है। जैसे उकड़ू बैठते हैं या फिर पिलो भी ले सकते हैं। हिप्स के नीचे पिलो रख सकते हैं। उस तरीके से बैठ के पिया जा सकता है। अगर आपकी लेग्स में पेन रहता है। उस तरीके से पीना है। और इस पानी को पीने में आप 7 से 10 मिनट लगाएंगे। ज्यादा टाइम नहीं लेंगे कि एक घंटे तक आप एक-एक घूंट पिए जा रहे हैं। अब इस पानी को पीने के बाद ध्यान से सुन लीजिए होगा क्या-क्या? घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। नमकीन पानी लगेगा और उससे भी घबराने की जरूरत नहीं। इतना सारा नमक पी लिया तो क्या होगा? यह हमारे डाइजेशन को बेटर करता है। गुड़गुड़ की आवाज आएगी जब हम खाली पेट नमक का पानी पीते हैं। नमक क्या करता है? डाइजेशन में हेल्प करता है। खास करके जो यह पिंक साल्ट होता है, डाइजेस्टिव एंजाइम आपके पेट में रिलीज़ करता है। अब होगा क्या? यह जो आपके पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम रिलीज होते हैं। अब यह आपके पानी के साथ मिलकर के जो यह आंवले का पानी है या लेमन वाटर है जिसमें आपने लेमन भी डाला है। अब ये नीचे चला जाएगा। आपकी आंतों में चला जाएगा। अब आंतों में जाने के बाद क्या होगा कि जो गंदगी पड़ी हुई जो निकल नहीं रही है। अब यह नमक उसको कैच करेगा। अपने साथ पकड़ेगा जो हमने आंवला डाला है उसमें इतना ज्यादा विटामिन सी होता है तो विटामिन सी हमारी नसों को भी जो गंदगी फंसी हुई है वहां से भी निकालने का काम करता है। विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। आपकी नसों में आपके लीवर में जो कोलेस्ट्रॉल है ना अगर आप यह आंवला डाल डाल के पानी पीते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है। जो चिकनाहट आपकी बॉडी में फंसी हुई है, पड़ी हुई है, कोलेस्ट्रॉल के रूप में, वह भी आपकी फ्लश आउट हो जाती है। लेकिन ध्यान यह रखना है कि जब यह पानी आप पी रहे हैं, ऐसे नहीं कि चाय कॉफी भी इसके साथ आपने सब ऐड करी हुई है। फिर खाना भी खा रहे हैं। जब तक पेट साफ ना हो, तब तक कुछ नहीं करना है। इसको अपना काम करने देना है। अब क्या होगा? आधे घंटे के अंदर-अंदर गुड़गुड़ की आवाज आपको सुनाई देगी अपने पेट में। जैसे आपको यह लगेगा कि इधर से उधर कोई चीज घूम रही है, गुड़गुड़ हो रहा है, पेट में ऐसा लग रहा है कि कुछ निकलने वाला है तो उसको अपना काम करने देना है। और हां, अगर आपको लगे ज्यादा गुड़गुड़ हो रही है, तो क्लॉकवाइज डायरेक्शन में अपने पेट में ऐसे अपने हाथ से घुमा लेना है। इस तरीके से अगर आपको खड़े होने में दिक्कत हो रही है, कभी इतना पानी पिया नहीं, एक सवा लीटर पानी आपने पिया नहीं है और आपको लग रहा है भारीपन महसूस हो रहा है, तो बाई करवट लेट जाइए। बाया हाथ है ना यह बाया हाथ, तो बाई करवट आपने ऐसे लेट जाना है और ऐसे रबिंग करना है हल्के हाथों से। आधे से एक घंटा लगेगा गुड-गुड़ होगी पहले तो। फिर आपको लगेगा कि आपकी गैस निकल रही है और उसके बाद एकदम टॉयलेट जाने का आपका मन होगा। जाइए। अगर एक बार में पेट साफ़ नहीं होता है, कोई बात नहीं। आपको दूसरी बार भी जाना पड़ सकता है। तीसरी बार भी जाना पड़ सकता है। जाइए कोई दिक्कत नहीं है। अच्छे से पेट की गंदगी निकालिए और फिर देखिए कितना फ्रेश आप फील करते हैं। कितना एनर्जेटिक फील करते हैं। और मैं तो यह कहूंगी ब्रेकफास्ट में यह चीजें करनी है। कुछ खाना पीना नहीं है। सीधा फिर लंच में जाइए। सबसे पहले आपने सूप हल्काफुल्का खाना खाना है या फिर सैलेड से शुरू करना है जो हल्की सैलेड होती है। उसके बाद हल्का ही खाना खाना है। जैसे खिचड़ी आप खा सकते हैं थोड़ी खिचड़ी ले सकते हैं थोड़ा सा घी डाल के। तो इस तरीके की खाने से आपने शुरुआत करनी है। और यह डेली नहीं करना है कि जो लोग घर में रहते हैं वो सोचे हम तो डेली करेंगे। डेली करेंगे। देखो डेली करने की चीज नहीं फिर बॉडी को हैबिट हो जाती है। इतना सारा नमक डेली आप डाल रहे हो बॉडी के अंदर तो उसकी टॉक्सिसिटी भी हो सकती है। तो यह फ्लश आउट करने के लिए है ना कि डेली के लिए एक हफ्ते में एक बार आप करें और फिर देखिए कि जो पेड़ उभरा हुआ दिखाई देता है। एकदम टाइट होना शुरू हो जाएगा। खाना अच्छे से डाइजेस्ट होगा। आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। जो एक्सरसाइज कर कर के परेशान हो रहे थे। ब्लोटिंग नहीं जा रही थी। ऐसा लगता था कि पेट इतना फूला हुआ कि किसी ने गुब्बारे जैसी हवा भर दी हो। तो वह सब आपका खत्म हो जाएगा। जो भी खाना खाओगे अच्छे से डाइजेस्ट होगा और फैट में कन्वर्ट नहीं होगा और चेहरे पे रंगत आनी शुरू हो जाएगी आपकी इस पानी को पी के। एक दिन करके फिर देख लेना कि कितना ज्यादा सुधार आपकी बॉडी में आ रहा है। अब थोड़ी मेहनत आपको करनी पड़ेगी और जो फैट एक्स्ट्रा पड़ा हुआ है वो भी आपका निकलना शुरू हो जाएगा। उम्मीद है आज की वीडियो आपको बहुत पसंद आई होगी। आप लाइक शेयर भी करेंगे। अगर चैनल पे आप नए हैं चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए। तो फिर मिलती हूं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए बाय, टेक केयर।

इस पानी के सिर्फ़ 1 गिलास से सारी गंदगी,पेट की चर्बी Belly Fat निकल गया

Channel: Health City

Convert Another Video

Share transcript:

Want to generate another YouTube transcript?

Enter a YouTube URL below to generate a new transcript.